Home

रन फॉर राम के बारे में

रन फॉर राम का परिचय

अयोध्या धाम से संकल्प की प्रेरणा लेकर देश को स्वस्थ रखने एवं नागरिकों में आनंद और अनुशासन की भावना विकसित करने हेतु इस अभियान का प्रारंभ वर्ष 2023 में हुआ।क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं का संकल्प राम जी के नगर में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग अर्थात 42 किलोमीटर की दूरी को मैराथन विश्व की सबसे लंबी मैराथन बनाने का विश्व की 10वीं मैराथन में भारत की भूमि को गौरव दिलाने का संकल्प लिया।विश्व की 10 बड़ी मैराथन में से भारत की किसी भी मैराथन का नाम नहीं है, बर्लिन मैराथन जिसमें कि लगभग 50,000 लोग भाग लेते हैं और एक महीने तक पूरा शहर फिटनेस का संदेश देता है, सिडनी, लंदन, शिकागो की मैराथन में 20,000 से 45,000 तक प्रतिभागी प्रतिभा करते हैं | जहाँ 14 कोसी परिक्रमा मार्ग अभी निर्माणाधीन है इसलिए हमने अभी हाफ मैराथन वर्ष 2023 में रन फॉर राम अभियान का शुभारंभ किया गया।
वर्ष 2024 में रन फॉर राम के द्वितीय संस्करण का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 4 देशों एवं 25 राज्यों से लगभग 8,500 युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।रेस वर्ल्ड एथलेटिक फेडरेशन (WAF) में रजिस्टर थी सभी जिलों में रन का राम का आयोजन खेल महोत्सव के शुभारंभ में किया गया | जहाँ पूरे देश में दौड़ने वालों की संख्या लगभग 35 से 40 लाख है, वहीँ इस वर्ष 10 लाख लोगों को इस मैराथन से जोड़ने का लक्ष्य है ।
वर्ष 2025 में रन फॉर राम का तृतीय संस्करण 13 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
वर्ष 2026 में रन फॉर राम के चतुर्थ संस्करण का आयोजन 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है।

आप सभी से निवेदन है कि Run For Ram को सभी सोशल मीडिया चैनलों पर अवश्य फॉलो करें। आपका हर लाइक, फॉलो और शेयर इस अनूठे मैराथन की पहुँच बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।
साथ ही, कृपया इन लिंक को अपने Whatsapp ग्रुप्स और नेटवर्क्स में भी साझा करें।